Stock Scan: 374% का Multibagger Return रिटर्न देने वाला Adani Power फिर दौड़ा, अब खरीदें या मुनाफा वसूलें?
गिरते बाजार में अडानी पावर शेयर 6 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा. जानिए गोल्डमैन सैक्स रिपोर्ट, बढ़ती बिजली मांग और 22 जुलाई के नतीजों से पहले अचानक खरीदारी की वजह.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
3 साल में 374% रिटर्न देकर बना मल्टीबैगर शेयर
Goldman Sachs की पसंदीदा लिस्ट में शामिल Adani Power
बढ़ती बिजली मांग से पावर कंपनियों की कमाई मजबूत रहने की उम्मीद
Adani Group की कंपनी Adani Power पावर का शेयर 14 जुलाई को उस समय तेज उछला, जब पूरा बाजार दबाव में था और सेंसेक्स गिरावट में कारोबार कर रहा था. शेयर 6.2 प्रतिशत चढ़कर 228.90 रुपये तक पहुंच गया और दोपहर तक 226 से 227 रुपये के आसपास बना रहा.तेजी की खास बात सिर्फ कीमत नहीं रही, बल्कि वॉल्यूम में भी बड़ा उछाल दिखा. BSE पर 42 लाख से ज्यादा शेयरों की खरीद बिक्री हुई, जबकि NSE पर 4 करोड़ से ज्यादा शेयरों में कारोबार हुआ.
