Success Story: Bengaluru से शुरू हुआ सफर, अब Adobe की कमान संभालेंगे Anil Chakravarthy !
बेंगलुरु से निकले अनिल चक्रवर्ती 2026 में एडोब के सीईओ बनेंगे. अब उनकी सबसे बड़ी चुनौती एआई के दौर में कंपनी की बढ़त और बाजार में पकड़ बनाए रखना है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
बेंगलुरु की पढ़ाई ने उनके तकनीकी सफर की शुरुआती मजबूत नींव रखी
मैकिंजी में काम करते हुए उन्होंने कारोबार की चाल और फैसले समझे
सिमैन्टेक में उन्होंने सुरक्षा, उत्पाद और संचालन की बड़ी जिम्मेदारियां संभालीं
बेंगलुरु के स्कूल से शुरू हुआ एक सफर अब दुनिया की दिग्गज technology companies में से एक Adobe की कमान तक पहुंचने वाला है. नाम है Anil Chakravarthy. Adobe ने ऐलान किया है कि 1 दिसंबर 2026 से Chakravarthy कंपनी के President और CEO की जिम्मेदारी संभालेंगे.
