तीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार की जबरदस्त वापसी, सेंसेक्स 74 हजार तो निफ्टी 22,500 के पार

भारतीय शेयर बाजार ने 8 अप्रैल को जबरदस्त तेजी दिखाई. सेंसेक्स 74,227 और निफ्टी 22,535 पर बंद हुए. ऑटो, आईटी और PSU बैंक सेक्टर में बड़ी तेजी रही. निवेशकों का भरोसा लौटा और गिरावट का सिलसिला टूटा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार यानी 8 अप्रैल को जबरदस्त वापसी की. सोमवार को भारी गिरावट झेलने के बाद मंगलवार को बाजार ने शानदार उछाल मारी. बीएसई सेंसेक्स तेजी के साथ 74 हजार के लेवल को पार कर गया. वहीं, निफ्टी-50 भी 374 अंक यानी 1.69% चढ़कर 22,535 पर पहुंच गया. ये तेजी इतनी धमाकेदार थी कि तीन दिन से चल रही गिरावट का सिलसिला भी रुक गया. इससे पहले 7 अप्रैल को शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी.