AI को लेकर ट्रंप और Anthropic आमने-सामने! ‘Kill Switch’ पर क्यों बढ़ा विवाद?

एंथ्रोपिक के सह संस्थापक जैक क्लार्क ने कहा कि ताकतवर एआई सिस्टम के लिए किल स्विच जरूरी हो सकता है, जिसकी बाहरी जांच हो और खतरे में उसे तुरंत बंद किया जा सके.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

जैक क्लार्क ने स्वतंत्र जांच वाली सुरक्षा व्यवस्था पर जोर दिया

उनके मुताबिक सिर्फ कंपनी के दावे पर भरोसा करना काफी नहीं

तेजी से ताकतवर होते मॉडल्स ने नियंत्रण और नियमों की बहस बढ़ाई

Trump VS Anthropic : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर दुनिया में बहस अब सिर्फ इसकी क्षमताओं और इस्तेमाल तक सीमित नहीं रह गई है. जैसे-जैसे AI सिस्टम ज्यादा ताकतवर होते जा रहे हैं, इनके नियंत्रण से बाहर जाने की संभावित स्थिति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. इसी बहस के बीच Anthropic के Co-founder Jack Clark ने AI सिस्टम के लिए एक अहम सुरक्षा उपाय की बात कही है. Jack Clark का कहना है कि आने वाले समय में सरकारों को AI कंपनियों के लिए ऐसे 'Kill Switch' को अनिवार्य करने पर विचार करना पड़ सकता है, जिसे किसी तीसरे पक्ष द्वारा भी verify किया जा सके. इस तरह के सिस्टम का इस्तेमाल उस स्थिति में AI को बंद करने के लिए किया जा सकेगा, जब वह बेहद खतरनाक या नियंत्रण से बाहर हो जाए.