एयर इंडिया की फ्लाइट में 300 फीट नीचे गिरा विमान, हाइड्रोलिक सिस्टम से लेकर ऑटोपायलट तक में मिली गड़बड़ी
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई2379 ओडिशा के ऊपर 300 फीट नीचे गई. अब हाइड्रोलिक, ऑटोपायलट और दूसरे अलर्ट की जांच तेज हो गई है.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
फुकेत से दिल्ली आ रही एआई2379 ओडिशा के ऊपर अचानक नीचे गई
घटना में 20 यात्री और 4 केबिन क्रू घायल हुए
कथित रखरखाव रिपोर्ट में हाइड्रोलिक सिस्टम के कई अलर्ट दर्ज हुए
एयर इंडिया की एक फ्लाइट में उड़ान के दौरान अचानक 300 फीट की ऊंचाई गिरने के मामले ने विमान की तकनीकी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. 4 अगस्त 2026 को फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई2379 ओडिशा के ऊपर उड़ान भरते समय अचानक करीब 300 फीट नीचे चली गई. इस घटना में 20 यात्रियों और 4 केबिन क्रू सदस्यों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. घटना के बाद विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली में उतरा, लेकिन अब सामने आई कथित उड़ान के बाद की रखरखाव रिपोर्ट में कई तकनीकी चेतावनियों का जिक्र है. इनमें विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम, उड़ान नियंत्रण और ऑटोपायलट से जुड़ी चेतावनियां शामिल हैं. हालांकि, यह रिपोर्ट अभी यह साबित नहीं करती कि इन तकनीकी चेतावनियों और विमान के अचानक नीचे आने के बीच सीधा संबंध था.
