Air India : एयर इंडिया में सिंगापुर एयरलाइंस का दांव पड़ा भारी, करीब ₹6,500 करोड़ का नुकसान
एयर इंडिया में 25 फीसदी हिस्सेदारी के बाद सिंगापुर एयरलाइंस को करीब ₹6,500 करोड़ का घाटा हुआ. हादसे, लंबे रूट और बढ़ी लागत ने कंपनी पर दबाव बढ़ाया.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
कंपनी ने 25 फीसदी हिस्सेदारी के लिए पहले बड़ा पूंजी निवेश किया
सौदा पूरा होने के कुछ महीनों बाद अतिरिक्त पैसा भी लगाना पड़ा
अहमदाबाद हादसे के बाद जांच और सुरक्षा कदमों से उड़ानें प्रभावित रहीं
Air India : भारतीय विमानन क्षेत्र में विस्तार का दांव सिंगापुर एयरलाइंस के लिए फिलहाल भारी पड़ता दिखाई दे रहा है. एयर इंडिया में 25 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने वाली सिंगापुर एयरलाइंस को इस निवेश पर करीब 80 करोड़ डॉलर यानी लगभग ₹6,500 करोड़ का परिचालन घाटा हो चुका है. यह स्थिति निवेश के पूरा होने के दो साल से भी कम समय में सामने आई है. सिंगापुर एयरलाइंस ने नवंबर 2024 में एयर इंडिया में 25 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की थी. यह सौदा टाटा समूह की एयर इंडिया में वापसी और विस्तारा के एयर इंडिया में विलय के बाद पूरा हुआ था. उस समय इस निवेश को भारतीय विमानन बाजार में लंबे समय के लिए बड़ा अवसर माना गया था. लेकिन इसके बाद एयर इंडिया के सामने एक के बाद एक कई मुश्किलें खड़ी होती गईं.
