BIZ Deal :Airtel का धांसू सालाना प्लान, 150GB बोनस डेटा के साथ Jio को दे रहा टक्कर

Airtel का 3999 रुपये वाला सालाना प्लान 365 दिन की वैलिडिटी, रोज 2.5GB डेटा और 150GB अतिरिक्त डेटा दे रहा है. जानें यह Jio के 3599 रुपये प्लान से कितना अलग है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

Airtel के 3999 रुपये प्लान में 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है

यूजर्स को रोज 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं

प्लान में डेली डेटा से अलग 150GB अतिरिक्त डेटा भी शामिल है

BIZ Deal : टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज प्लान लगातार बदल रहे हैं और ऐसे में लंबे समय तक चलने वाले प्लान यूजर्स के लिए खास महत्व रखते हैं. अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं और सालभर के लिए एक ऐसा प्लान तलाश रहे हैं जिसमें डेटा, कॉलिंग और दूसरे फायदे एक साथ मिलें, तो Airtel का 3,999 रुपये वाला सालाना प्लान आपके काम का हो सकता है. इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत फिलहाल मिलने वाला 150GB अतिरिक्त डेटा है. यह डेटा रोज मिलने वाले 2.5GB हाई-स्पीड डेटा से अलग है. यानी यूजर्स को डेली डेटा खत्म होने के बाद जरूरत पड़ने पर इस अतिरिक्त डेटा का इस्तेमाल करने का विकल्प मिलता है. प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS जैसे फायदे भी शामिल हैं.