Airtel Postpaid Price Hike: Airtel यूजर्स को बड़ा झटका! सभी पोस्टपेड प्लान महंगे, जानिए नया रेट
Airtel ने अपने सभी छह पोस्टपेड प्लान की कीमतें बढ़ा दी हैं. 8 अक्टूबर 2026 से लागू नए टैरिफ में ग्राहकों को हर महीने 50 रुपये ज्यादा देने होंगे. हालांकि, कंपनी ने हर साल एक बार फ्री इंटरनेशनल रोमिंग ट्रिप का फायदा भी जोड़ा है. जानिए अब कौन-सा प्लान कितना महंगा हुआ और पुराने ग्राहकों पर क्या असर पड़ेगा.
ADVERTISEMENT

Airtel Postpaid Price Hike: टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए टैरिफ में बदलाव किया है. कंपनी के सभी छह पोस्टपेड प्लान की कीमतें 50 रुपये प्रति महीने बढ़ा दी गई हैं. नए टैरिफ 8 अक्टूबर 2026 से लागू हो गए हैं. अब ग्राहकों को अपने मौजूदा प्लान के मुकाबले हर महीने ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. हालांकि, कीमतें बढ़ाने के साथ कंपनी ने ग्राहकों को एक नया फायदा भी दिया है. नए पोस्टपेड प्लान में हर साल एक बार फ्री इंटरनेशनल रोमिंग ट्रिप की सुविधा मिलेगी. ऐसे में जिन ग्राहकों को विदेश यात्रा के दौरान मोबाइल कनेक्टिविटी की जरूरत होती है, उनके लिए यह फायदा काम आ सकता है. लेकिन जिन ग्राहकों को इंटरनेशनल रोमिंग की जरूरत नहीं पड़ती, उनके लिए हर महीने 50 रुपये का अतिरिक्त खर्च अहम हो सकता है.
