रिलायंस और रोल्स-रॉयस मिलकर बनाएंगे भारत का स्वदेशी फाइटर जेट इंजन, AMCA प्रोग्राम को मिलेगा बड़ा सपोर्ट
रिलायंस और रोल्स-रॉयस की संभावित साझेदारी एएमसीए के लिए भारत में फाइटर जेट इंजन की डिजाइन, निर्माण, टेस्टिंग और सपोर्ट की नई क्षमता विकसित कर सकती है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
साझेदारी का फोकस इंजन की डिजाइन, निर्माण, परीक्षण और सपोर्ट पर है
भारत में एयरोस्पेस गैस टर्बाइन कॉम्प्लेक्स बनाने की संभावना पर काम होगा
रोल्स-रॉयस इंजन तकनीक लाएगी, रिलायंस उत्पादन और औद्योगिक नेटवर्क संभालेगी
भारत के स्वदेशी फाइटर जेट इंजन बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम सामने आया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज और ब्रिटेन की रोल्स-रॉयस ने भारत के एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट यानी एएमसीए प्रोग्राम के लिए स्वदेशी लड़ाकू विमान इंजन विकसित करने की साझेदारी की रणनीतिक मंशा जाहिर की है।
