Share Bazaar Crash : ईरान टकराव से शेयर बाजार में हड़कंप! 1600 प्वाइंट टूटा बाजार, मचा हाहाकार

अमेरिका-ईरान तनाव, होर्मुज जलडमरूमध्य की हलचल और महंगे कच्चे तेल ने शेयर बाजार पर दबाव बढ़ाया. सेंसेक्स-निफ्टी गिरे और निवेशकों की चिंता तेज हुई.

ADVERTISEMENT

शेयर बाजार में भारी गिरावट से मचा हड़कंप
शेयर बाजार में भारी गिरावट से मचा हड़कंप
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास बढ़ी सैन्य हलचल से वैश्विक चिंता बढ़ी

ब्रेंट क्रूड 76 डॉलर पार गया, महंगाई और सप्लाई का डर बढ़ा

जापान और दक्षिण कोरिया समेत एशियाई बाजारों से कमजोर संकेत मिले

शेयर बाजार में आज यानी 8 जुलाई की दोपहर को हाहाकार मच गया। बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। ईरान के 80 ठिकानों पर देर रात हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने आज दोपहर 1.3 बजे ऐसा बयान दिया कि शेयर बाजार में भारी बिकवाली आ गई। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वो अब ईरान के साथ डील नहीं चाहते हैं। वो ईरान के साथ युद्धविराम और समझौता ज्ञापन (MoU) असल में "खत्म" हो चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने संकेत दिया कि वॉशिंगटन ईरान की हरकतों का कड़ा जवाब देता रहेगा। इस बयान के बाद शेयर बाजार में तेज गिरावट आ गई। बाजार एक झटके में 1600 अंक से ज्यादा टूट गया। सेंसेक्स 1700 से ज्यादा टूटकर 76,415 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 50 भी 540 अंक लुढ़कर 23,859 पर ट्रेड करता दिखा।