Mutual Fund: जुलाई में इक्विटी फंड में निवेश घटा, लेकिन Small Cap में रिकॉर्ड पैसा आया

एएमएफआई के जुलाई डेटा में इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेश 15% घटा, लेकिन स्मॉलकैप, मिडकैप और फ्लेक्सीकैप फंड में निवेशकों की दिलचस्पी मजबूत बनी रही.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

Small Cap Funds में रिकॉर्ड ₹7,767 करोड़ का निवेश आया

Mid Cap Funds में ₹6,192 करोड़ का inflow रहा

Equity MF inflow 15% घटकर ₹24,697 करोड़ हुआ

SIP निवेश ₹31,961 करोड़ पर पहुंचा

Debt Funds में ₹1.87 लाख करोड़ का भारी inflow आया

म्यूचुअल फंड निवेशकों का इक्विटी फंड्स पर भरोसा जुलाई में थोड़ा कमजोर हुआ है. जुलाई 2026 में एक्टिव इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में कुल ₹24,697 करोड़ का निवेश आया, जो जून के ₹28,973 करोड़ के मुकाबले करीब 15% कम है. हालांकि, इस गिरावट के बीच Small Cap Funds निवेशकों की पहली पसंद बने रहे और इस कैटेगरी में अब तक का सबसे ज्यादा मासिक निवेश दर्ज किया गया.