अनंत अंबानी का आंध्र से खास रिश्ता, बोले- मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू मुझे अपना बेटा मानें

अनंत अंबानी ने आंध्र प्रदेश में वैश्विक बागवानी केंद्र और भारतीय कृषि विद्यालय की आधारशिला कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से उन्हें ‘आंध्र का बेटा’ मानने की अपील की.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

आंध्र प्रदेश में बागवानी केंद्र की आधारशिला रखी गई

भारतीय कृषि विद्यालय की भी नींव रखी

रिलायंस और आंध्र सरकार में समझौता

अनंत अंबानी ने नायडू से की खास अपील

आंध्र प्रदेश में वैश्विक बागवानी केंद्र और भारतीय कृषि विद्यालय की आधारशिला रखी गई. इस मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से कहा कि वो उन्हें आंध्र का बेटा मानें. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अनंत अंबानी ने संयुक्त रूप से दोनों संस्थानों की आधारशिला रखी.