कभी किराए पर रहते थे, आज खरीद लिया मुंबई के जुहू में 711 करोड़ का टावर, कौैन हैं एंजेल वन के फाउंडर दिनेश ठक्कर?
एंजेल वन के फाउंडर दिनेश ठक्कर ने मुंबई के जुहू में 711 करोड़ का आलीशान रेसिडेंशियल टावर 'एंजेलस' खरीदा है. कभी किराये के मकान में रहने वाले और डॉट-कॉम बबल में 80% पूंजी गंवाने वाले ठक्कर की यह डील मुंबई रियल एस्टेट की सबसे बड़ी डील्स में से एक है.
ADVERTISEMENT

दिनेश ठक्कर
शेयर बाजार की दिग्गज ब्रोकिंग कंपनी ‘एंजेल वन’ के सर्वेसर्वा दिनेश ठक्कर इन दिनों काफी चर्चा में हैं और वजह है मुंबई के सबसे पॉश इलाके जुहू में किया गया उनका एक ऐतिहासिक सौदा. ठक्कर ने जुहू तारा रोड पर स्थित एम्बेसी टेराजा प्रोजेक्ट में पूरा का पूरा जी+7 यानी ग्राउंड प्लस सात मंजिल रेसिडेंशियल टावर ही अपने नाम कर लिया है. करीब 711 करोड़ रुपये की यह डील मुंबई के लग्जरी रियल एस्टेट मार्केट के सबसे बड़े सौदों में से एक मानी जा रही है.
