डॉ. अनुराग बत्रा को केंद्रीय मंत्री शेखावत ने विशेष सम्मान से नवाजा, मीडिया और एक्सपीरिएंशियल इकोनॉमी में योगदान के लिए मिला अवॉर्ड

एक्सचेंज4मीडिया के फाउंडर और बिजनेसवर्ल्ड के चेयरमैन डॉ. अनुराग बत्रा को केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मीडिया और एक्सपीरिएंशियल इकोनॉमी में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष सम्मान से नवाजा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
एक्सचेंज4मीडिया के फाउंडर और बिजनेसवर्ल्ड के चेयरमैन डॉ. अनुराग बत्रा को केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिया अवार्ड.
Google CTA

'बिजनेसवर्ल्ड' (BW Businessworld) के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ और 'एक्सचेंज4मीडिया' (exchange4media) ग्रुप के फाउंडर डॉ. अनुराग बत्रा को मीडिया और एक्सपीरिएंशियल इकोनॉमी (अनुभव आधारित अर्थव्यवस्था) में उनके बेहतरीन योगदान के लिए विशेष सम्मान से नवाजा गया है. एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उन्हें यह स्पेशल अवॉर्ड प्रदान किया.