BIZ Deal : Apple Back to School Offer: MacBook खरीदने पर फ्री AirPods, iPad के साथ Apple Pencil Pro. जानिए किसे मिलेगा ऑफर और कितनी होगी बचत

BIZ Deal : एपल का बैक टू स्कूल ऑफर भारत में शुरू हो गया है. पात्र छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को मैकबुक, आईपैड पर छूट के साथ मुफ्त एक्सेसरीज भी मिल रही हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

ऑफर 16 जुलाई से 27 अगस्त 2026 तक भारत में चलेगा

यह डील सिर्फ छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए रखी गई

मैकबुक खरीदने पर मुफ्त एक्सेसरी के साथ अपग्रेड विकल्प भी मिलते

कम बजट वालों के लिए मैपल में पुराने डिवाइस पर छूट उपलब्ध

Apple ने भारत में स्टूडेंट्स, पैरेंट्स और शिक्षकों के लिए अपना नया Back to School Offer शुरू कर दिया है. इस ऑफर के तहत ग्राहक सिर्फ एजुकेशन डिस्काउंट का ही नहीं, बल्कि महंगी एक्सेसरीज का भी फायदा उठा सकते हैं. MacBook खरीदने पर AirPods या AirTag जैसे प्रोडक्ट्स मुफ्त दिए जा रहे हैं, जबकि iPad खरीदने वाले ग्राहकों को Apple Pencil Pro लेने का मौका मिलेगा. यह ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध है और नए एकेडमिक सेशन की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए अच्छी बचत का मौका माना जा रहा है.