BIZ DEAL: एप्पल ब्लैक फ्राइडे सेल में MacBook पर 16,500 तक फायदा, आईफोन-आईपैड पर मिलेगी इतनी छूट!

Apple Black Friday Deals: ब्लैक फ्राइडे सेल के तहत एप्पल आईफोन, मैकबुक, आईपैड और एयरपॉड्स पर बंपर गिफ्ट कार्ड ऑफर दे रहा है. मैकबुक और आईमैक पर 200 डॉलर, आईपैड प्रो पर 100 डॉलर और आईफोन 16 पर 75 डॉलर का गिफ्ट कार्ड मिल रहा है. यह ऑफर 25 से 28 नवंबर तक एप्पल स्टोर पर उपलब्ध है.

ADVERTISEMENT

Apple Black Friday Deals
Apple Black Friday Deals
google news

Apple Black Friday Deals: ब्लैक फ्राइडे सेल का काउंटडाउन शुरू होने से पहले ही टेक मार्केट में ऑफर्स की बारिश हो गई है. 25 नवंबर को आने वाली इस महासेल से पहले, एप्पल ने अपने प्रोडक्ट्स पर शानदार डिस्काउंट्स की घोषणा कर दी है लेकिन इस बार तरीका थोड़ा अलग है. कंपनी ने सीधे कीमत घटाने के बजाय गिफ्ट कार्ड्स के रूप में बंपर बचत का मौका दिया है, जो एप्पल के दीवानों के लिए एक गोल्डन चांस है. ये आकर्षक डील्स 25 नवंबर से 28 नवंबर तक एप्पल स्टोर की वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध रहेंगी.