महंगे iPhone, घट गई डिमांड ? Apple ने नए लॉन्च हुए iPhone 18 Pro के ऑर्डर्स में की कटौती !

Apple ने iPhone 18 Pro सीरीज के कंपोनेंट्स के ऑर्डर 15-20% घटाए जाने की खबर के बाद मांग पर सवाल उठे हैं. जानिए महंगी कीमतों, फोल्डेबल iPhone और स्मार्टफोन बाजार पर इसका क्या असर हो सकता है

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

iPhone 18 Pro सीरीज के कुछ कंपोनेंट्स के ऑर्डर 15-20% घटने की खबर

Pro मॉडल्स की शुरुआती कीमत भारत में ₹1.64 लाख से ज्यादा

करीब ₹3 लाख का iPhone सीमित ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है

Apple के महंगे iPhone की मांग को लेकर नए सवाल उठने लगे हैं. कंपनी ने सितंबर में iPhone 18 Pro और Pro Max लॉन्च किए थे, लेकिन अब इनके कंपोनेंट्स के ऑर्डर में कटौती की खबर सामने आई है. Nikkei Asia की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple ने अक्टूबर के लिए कुछ सप्लायर्स को इन मॉडल्स के कंपोनेंट्स के ऑर्डर 15-20% तक घटाने को कहा है. ऐसे में सवाल है कि क्या बढ़ती कीमतें ग्राहकों को नए iPhone खरीदने से रोक रही हैं?