भारत में Apple Pay की एंट्री, फंस गया बड़ा पेंच, पूरी डिटेल

एप्पल पे ने 30 सितंबर 2026 को भारत में एंट्री कर ली है. फिलहाल एक्सिस बैंक के Visa और मास्टर कार्ड से आईफोन और एप्पल वाच के जरिए भुगतान किया जा सकता है. जानिए एप्पल पे कैसे काम करता है, इसकी सुरक्षा कितनी मजबूत है और भारत में यूपीआई के सामने इसकी सबसे बड़ी चुनौती क्या है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

एप्पल पे ने भारत में भी दस्तक दे दी है

हर भुगतान के समय ओटीपी डालने की जरूरत नहीं होगी

एप्पल पे अमेरिका में करीब 2014 में लॉन्च हो गया था

अगर आपके हाथ में आईफोन है और दुकान पर कार्ड से भुगतान करना है, तो अब बार-बार ओटीपी या पिन डालने की जरूरत नहीं होगी. आईफोन के साइड वाले बटन पर दो बार क्लिक कीजिए, फोन को भुगतान मशीन के पास टैप कीजिए और भुगतान हो जाएगा. अगर आपके पास एप्पल वॉच है, तो उससे भी भुगतान किया जा सकता है. यही अनुभव एप्पल पे देता है. अब एप्पल पे ने भारत में भी दस्तक दे दी है. 30 सितंबर 2026 को एप्पल ने भारत में अपनी भुगतान सेवा शुरू कर दी. हालांकि भारत में एप्पल पे की एंट्री सिर्फ एक नई भुगतान सेवा के आने की खबर नहीं है. असली सवाल यह है कि जिस देश में यूपीआई पहले से ही डिजिटल भुगतान का सबसे बड़ा माध्यम बन चुका है, वहां एप्पल पे की जरूरत कितनी होगी.