महज 7 रुपए निवेश कर पा सकते हैं 10,000 मंथली पेंशन, अटल पेंशन योजना को लेकर बजट में बड़े ऐलान की तैयारी!

फिलहाल अटल पेंशन योजना के तहत 5000 रुपए मंथली पेंशन मिल रहा है. जानकारी के मुताबिक सरकार पेंशन के इस पैसे को दोगुना करने की तैयारी कर रही है. पर्सनल फाइनेंस की इस सीरीज में हम आपको APY के बारे में बता रहे हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
google news

आजकल एक चाय की कीमत औसतन 10 रुपए है. यानी हर रोज 10 रुपए से भी कम यानी महज 7 रुपए का निवेश करते हैं तो 60 साल की उम्र में हर महीने 10,000 रुपए पेंशन मिल सकती है. फिलहाल अटल पेंशन योजना के तहत 5000 रुपए मंथली पेंशन मिल रहा है. जानकारी के मुताबिक सरकार पेंशन की इस राशि को दोगुना करने की तैयारी कर रही है. अटल पेंशन योजना भविष्य के साथ सामाजिक सुरक्षा भी देती है. इसमें फिलहाल 18 की उम्र में 5000 रुपए पेंशन के लिए 210 रुपए महीने जमा करने पड़ते हैं जिसमें रोजाना 7 रुपए का कंट्रीब्यूशन जाता है.