AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने NRI ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा, FCNR और NRE डिपॉजिट पर बढ़ाईं ब्याज दरें, जानें नए रेट्स

एयू बैंक ने एनआरआई ग्राहकों के लिए एफसीएनआर पर 7.40 फीसदी और एनआरई जमा पर 7.60 फीसदी ब्याज शुरू किया. पात्र ट्रांसफर पर जीरो फॉरेक्स चार्ज और डिजिटल सुविधा भी मिलेगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

FCNR जमा की सबसे ऊंची दर अब 7.40%

NRE फिक्स्ड डिपॉजिट पर अधिकतम ब्याज दर 7.60%

नई दरें 27 जुलाई 2026 से लागू

AU Small Finance Bank ने अनिवासी भारतीय यानी NRI ग्राहकों के लिए FCNR और NRE फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें बढ़ा दी हैं. नई दरें 27 जुलाई 2026 से लागू हैं. बैंक के मुताबिक, FCNR जमा पर अधिकतम ब्याज दर अब 7.40 फीसदी और NRE फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.60 फीसदी हो गई है.