BIZ Deal : अगस्त में कार खरीदने का मौका, Tata से Honda तक इन कारों पर मिल रहे हैं बड़े ऑफर्स

अगस्त 2026 में नई कार खरीदने का प्लान है, तो टाटा, मारुति, हुंडई, किया और होंडा के ताजा ऑफर्स जरूर देखें. जानें किस मॉडल पर कितना फायदा और बचत मिल सकती है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

कई ऑफर्स की रकम मॉडल, वैरिएंट, शहर और डीलर पर निर्भर है

पुरानी कार देने पर एक्सचेंज और स्क्रैपेज से अच्छी बचत मिल सकती

कुछ कंपनियां वारंटी, अपग्रेड बोनस और कॉरपोरेट छूट भी दे रही हैं

BIZ Deal : अगर आप अगस्त 2026 में नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. Tata Motors, Maruti Suzuki, Hyundai, Kia और Honda की चुनिंदा कारों पर अलग-अलग तरह के ऑफर्स दिए जा रहे हैं. इनमें Cash Discount, Exchange Benefit, Scrappage Benefit, Loyalty Offer और Corporate Discount जैसे फायदे शामिल हैं. इन ऑफर्स के चलते कुछ मॉडल पर पात्र ग्राहकों को हजारों रुपये से लेकर 3.25 लाख रुपये तक का अधिकतम फायदा मिल सकता है. हालांकि, यह फायदा हर ग्राहक के लिए समान नहीं होगा और इसकी राशि कार के मॉडल, Variant, Dealer और Offer की शर्तों पर निर्भर करेगी.