Nomura की पसंद बने M&M और Ather Energy, जून ऑटो बिक्री ने बढ़ाया भरोसा

जून बिक्री के आंकड़े ऑटो सेक्टर में मजबूत मांग दिखाते हैं. ईवी हिस्सेदारी बढ़ी, ट्रैक्टर और कमर्शियल वाहन बिक्री ने भी दम दिखाया. अब नजर महिंद्रा और एथर पर है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

जून में कमर्शियल वाहन थोक बिक्री सालाना 24 प्रतिशत बढ़ी

ट्रैक्टर बिक्री 14 प्रतिशत चढ़ी और अनुमान से बेहतर रही

देशभर में कुल रिटेल बिक्री 25.57 लाख यूनिट तक पहुंची

जून महीने के बिक्री आंकड़ों ने भारतीय ऑटो सेक्टर में फिर से अच्छी रफ्तार का संकेत दिया. बेहतर मांग, इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती हिस्सेदारी और कच्चे माल की कुछ नरम कीमतों के बीच ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने सेक्टर पर अपना पॉजिटिव रुख बरकरार रखा है.इसी माहौल में सोमवार के कारोबार में Mahindra&Mahindra और Ather Energy के शेयरों में तेजी देखी गई. रिपोर्ट ये भी बताती है कि कमर्शियल वाहन, ट्रैक्टर, पैसेंजर वाहन और दोपहिया जैसे कई हिस्सों में मांग बनी हुई है, हालांकि कुछ कंपनियों की बिक्री अनुमान से थोड़ी कमजोर रही.