Fact Check : हर शनिवार बैंक बंद होने की खबर वायरल, PIB ने बताया क्या सच में लागू हुआ 5 डे वर्किंग का नया नियम
बैंकों में 5 डे वर्किंग को लेकर सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है. दावा है कि अब हर शनिवार बैंक बंद रहेंगे. लेकिन PIB Fact Check ने इस दावे को फर्जी बताया है. जानिए अभी शनिवार को बैंक बंद होने का क्या नियम है और किन शनिवार को बैंक खुले रहते हैं.
ADVERTISEMENT

In April, the PIB Fact Check Unit reported publishing more than 2,900 fact-checks related to government schemes, fake notifications, manipulated videos and AI-generated content. (AI-generated representational image)
Fact Check News: सोशल मीडिया और WhatsApp ग्रुप्स में इन दिनों बैंक की छुट्टियों को लेकर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें दावा किया जा रहा है कि देश में अब 5 डे वर्किंग लागू हो गई है और इसके बाद सभी बैंक हर शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे. इस दावे ने बैंक ग्राहकों के बीच असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है. दरअसल, बैंक कर्मचारियों की 5 डे वर्किंग की मांग लंबे समय से चर्चा में है. इसी बीच 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल प्रस्तावित थी, जिसे बाद में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन यानी IBA और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी UFBU के बीच हुई बैठक के बाद टाल दिया गया. हड़ताल से जुड़े इस घटनाक्रम के बीच ही शनिवार की छुट्टी को लेकर यह वायरल मैसेज सामने आया.
