Bank of Baroda Data Leak: ग्राहकों का 1TB डेटा हुआ लीक? क्या आपका पैसा सुरक्षित है?
बैंक ऑफ बड़ौदा से जुड़ी कथित डेटा लीक खबर के बीच जानिए क्या आपका पैसा सुरक्षित है, असली खतरा कहां है और अभी आपको कौन से जरूरी कदम उठाने चाहिए.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
बैंक ने कथित डेटा लीक की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की
विशेषज्ञों के अनुसार सिर्फ बुनियादी जानकारी से सीधे पैसा नहीं निकलता
सबसे बड़ा जोखिम फर्जी कॉल और संदेश से ठगी बढ़ने का
Bank of Baroda के करोड़ों ग्राहकों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. बैंक के कथित डेटा लीक का मामला सामने आने के बाद ग्राहकों की चिंता बढ़ गई है. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 1TB डेटा ऑनलाइन लीक होने का दावा किया जा रहा है. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस डेटा में ग्राहकों के नाम, आधार से जुड़ी जानकारी, अकाउंट डिटेल्स, लोन रिकॉर्ड्स और इंटरनेट बैंकिंग से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां शामिल हो सकती हैं.
