₹5,700 करोड़ का सेटलमेंट! NMC केस में Bank of Baroda ने क्यों किया समझौता?
बैंक ऑफ बड़ौदा ने एनएमसी हेल्थकेयर मामले में 600 मिलियन डॉलर का समझौता किया. जानिए मुनाफे, निवेशकों की चिंता और चल रही वसूली पर इसका पूरा असर.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
BoB ने NMC केस में ₹5,700 करोड़ का सेटलमेंट किया
बैंक ने किसी भी गलती को स्वीकार नहीं किया
सेटलमेंट से जून तिमाही का मुनाफा ₹1,278 करोड़ पर आ गया
बैंक ऑफ बड़ौदा ने NMC हेल्थकेयर मामले में 600 मिलियन डॉलर यानी करीब ₹5,700 करोड़ का आउट-ऑफ-कोर्ट सेटलमेंट किया है. अब इस समझौते को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं और इस पर अलग-अलग दावे और प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. एक तरफ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बैंक की भूमिका पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा का कहना है कि उसने किसी भी तरह की गलती या कानूनी जिम्मेदारी स्वीकार नहीं की है और ये समझौता सिर्फ लंबे कानूनी विवाद को खत्म करने के लिए किया गया.
