Bank Strike: 28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल टली, 5 डे बैंकिंग वीक पर बनी कमेटी, जानें अब क्या होगा

28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित बैंक हड़ताल अभी टल गई है. 5 डे बैंकिंग वीक पर संयुक्त कमेटी बनेगी. फिलहाल बैंक पहले की तरह सामान्य तरीके से खुले रहेंगे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

बैठक के बाद 5 डे बैंकिंग वीक पर संयुक्त कमेटी बनाने पर सहमति

अभी सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में छुट्टी रहेगी

स्केल चार और ऊपर के अधिकारियों के इंसेंटिव मुद्दे पर भी चर्चा

Bank Strike: बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है. 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टल गई है. बैंक यूनियनों और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन यानी IBA के बीच रविवार रात हुई बातचीत के बाद हड़ताल को स्थगित करने का फैसला लिया गया. हड़ताल टलने का सीधा असर बैंकिंग सेवाओं पर पड़ने वाले संभावित व्यवधान पर पड़ा है. खास तौर पर यह फैसला ऐसे समय आया है जब बैंक अर्धवार्षिक क्लोजिंग की तैयारी में जुटे हैं. ऐसे में अगर तीन दिनों की हड़ताल होती, तो बैंक शाखाओं से जुड़े कई जरूरी काम प्रभावित होने की आशंका थी.