Personal Finance: बैंक FD पर मिलने वाला ब्याज घटा रहे, शानदार मंथली इनकम के लिए अब कहां करें निवेश? जानें
RBI के रेपो रेट में कटौती करने के बाद बैंकों ने FD और सेविंग्स पर ब्याज दरों में कटौती कर दी है. जिन लोगों ने FD में पैसे लगाए थे अब उन्हें पहले से कम रिटर्न मिलेगा.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
Investment Tips: भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट कर कटौती कर दी है. इसका असर ये हुआ कि EMI भले ही सस्ती हो गई पर निवेश पर मिलने वाला रिटर्न अब कम होने लगा है. बैंकों ने FD (fixed deposit) पर ब्याज दर कम कर दिया है. ऐसे में अब FD पर मिलने वाला रिटर्न कम हो जाएगा. देश में ऐसे कई बुजुर्ग और घरेलू महिलाएं हैं जो एकमुश्त राशि निवेश कर मंथली या तिमाही ब्याज से अपना घर और दूसरे खर्च चलाती हैं.