कमाई का नया मौका: Baroda BNP Paribas Mutual Fund ने लॉन्च किया 'सर्विसेज फंड', जानिए NFO से जुड़ी सभी जरूरी बातें
बारोडा बीएनपी परिबा का नया सर्विसेज फंड 14 से 28 जुलाई तक खुला है. 1000 रुपये से बैंकिंग, तकनीक, स्वास्थ्य और डिजिटल कारोबारों की बढ़त में हिस्सा लिया जा सकता है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
नया ऑफर 14 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक खुला रहेगा
हर यूनिट 10 रुपये की है और शुरुआत 1000 रुपये से
मासिक SIP 500 रुपये और तिमाही SIP 1500 रुपये से शुरू
भारतीय अर्थव्यवस्था में इस समय सर्विस सेक्टर यानी सेवा क्षेत्र का दबदबा है. चाहे बैंकिंग हो, आईटी (IT) हो, या फिर हेल्थकेयर और डिजिटल बिजनेस हर जगह तेजी से ग्रोथ देखने को मिल रही है. सेवा क्षेत्र की इसी रफ्तार का फायदा निवेशकों तक पहुंचाने के लिए बड़ौदा बीएनपी पारिबा म्यूचुअल फंड (Baroda BNP Paribas Mutual Fund) ने एक नया फंड लॉन्च किया है, जिसका नाम है Baroda BNP Paribas Services Fund. अगर आप भी म्यूचुअल फंड में निवेश कर लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न कमाना चाहते हैं, तो यह न्यू फंड ऑफर (NFO) आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
