BEL Share Price: Defence सेक्टर की तेजी में क्यों चमका BEL, क्या ₹530 तक जाएगा शेयर?

डीएसी की 1.10 लाख करोड़ रुपये की मंजूरी के बाद बीईएल पर नजर बढ़ी है. मजबूत ऑर्डर बुक, तिमाही नतीजे, वैल्यूएशन और जोखिम के बीच शेयर की पूरी तस्वीर यहां समझें.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

BEL का शेयर 1.66% चढ़कर 410.7 रुपये पर बंद

DAC के डिफेंस प्रक्योरमेंट प्रपोजल की मंज़ूरी के बाद खरीदारी

1.10 लाख करोड़ रुपये का डिफेंस प्रक्योरमेंट प्रपोज़ल मंज़ूर

1 जुलाई 2026 तक कंपनी का ऑर्डर बुक ₹72,258 करोड़ के करीब

भारत का डिफेंस सेक्टर अब सिर्फ सरकारी खर्च बढ़ने की कहानी नहीं रह गया है. सरकार जिस तेजी से डिफेंस इक्विपमेंट की खरीद में भारतीय कंपनियों को प्राथमिकता दे रही है, उससे देश की डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों के लिए लंबे समय का कारोबार तैयार हो रहा है.सरकार का फोकस विदेशी कंपनियों पर निर्भरता कम करने और डिफेंस इक्विपमेंट की ज्यादा से ज्यादा खरीद भारत में करने पर है. इसका फायदा उन कंपनियों को मिल रहा है, जो रडार, मिसाइल सिस्टम, कम्यूनिकेशन इक्विप्मेंट और इलेक्ट्रिक वारफेयर जैसे महत्वपूर्ण डिफेंस प्रोडक्ट्स बनाती हैं. इसी वजह से डिफेंस स्टॉक्स एक बार फिर निवेशकों के रडार पर हैं. इनमें Bharat Electronics यानी BEL भी शामिल है. आज BEL के शेयर में तेजी देखने को मिली. BEL का शेयर 1.66% बढ़कर 410.7 रुपये पर बंद हुआ