Bernstein Report: Nifty में अभी 8-9% की तेजी की गुंजाइश, लेकिन आगे निवेशकों को रहना होगा सतर्क

बर्नस्टीन रिपोर्ट के मुताबिक निफ्टी में 8 से 9 फीसदी बढ़त की जगह है, लेकिन आसान कमाई का दौर पीछे है. जानिए अब किन शेयर हिस्सों में मौके दिख रहे हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

निफ्टी में अभी 8-9% तक और तेजी की गुंजाइश

छोटे-मझौले शेयर महंगे, लार्जकैप में बनेगा मौका

स्मॉलकैप-मिडकैप में सतर्क रहने की सलाह

विदेशी ब्रोकरेज Bernstein का मानना है कि भारतीय शेयर बाजार में इस साल की शुरुआत में जो सबसे सस्ते वैल्यूएशन का दौर था, वह अब पीछे छूट चुका है. हालांकि अच्छी बात यह है कि बाजार अभी भी बहुत महंगा नहीं हुआ है. ब्रोकरेज के मुताबिक, निफ्टी में अभी करीब 8-9% तक और तेजी की गुंजाइश है, लेकिन इसके बाद बाजार में आगे की कमाई सीमित हो सकती है.