Biz Deal: AC खरीदना पड़ रहा महंगा? 6000 रुपये से कम में मिल रहे ये 5 दमदार कूलर, गर्मी होगी छूमंतर
गर्मी तेज होते ही हर घर में ठंडक का इंतजाम जरूरी हो जाता है, लेकिन एसी हर किसी के बजट में नहीं आता. ऐसे में मार्केट में कई पावरफुल एयर कूलर मौजूद हैं जो कम कीमत में अच्छी कूलिंग देते हैं. जानिए 6000 रुपये से कम कीमत वाले 5 बेहतरीन कूलर.
ADVERTISEMENT

Air cooler under 6000
गर्मी की शुरुआत हो चुकी है और हर साल की तरह इस बार भी सवाल वही है कि गर्मी से बचें कैसे? एसी लगवाना सबसे आसान जवाब जरूर है, लेकिन सच यह है कि हर किसी का बजट एसी तक नहीं पहुंचता. ऊपर से बिजली का बिल और इंस्टॉलेशन का खर्च अलग. साथ ही घर में अगर कोई आर्थराइटिस का मरीज है तो भी एसी लगाने से मना किया जाता है. लेकिन अच्छी खबर ये है कि अब एयर कूलर भी पहले जैसे नहीं रहे. नई टेक्नोलॉजी वाले कूलर इतने पावरफुल आ रहे हैं कि छोटे और मीडियम कमरे में एसी जैसी ठंडक का एहसास दे सकते हैं और वो भी 6000 रुपये से कम कीमत में. ऐसे में अगर आप अगर आप छोटे कमरे, स्टडी रूम या ऑफिस के लिए बजट कूलर ढूंढ रहे हैं तो इस खबर आपको 6000 रुपये से कम कीमत वाले 5 ऐसे एयर कूलर बाएंगे जो इस गर्मी में आपकी जेब पर ज्यादा बोझ डाले बिना ही राहत दे सकते हैं.