BIZ DEAL: पेट्रोल खर्च से परेशान? 1 लाख से कम में मिल रही हैं ये 7 दमदार बाइक, माइलेज भी जबरदस्त
BIZ DEAL: अगर आपका बजट कम है और आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो स्टाइल के साथ जबरदस्त माइलेज भी दे तो यह खबर आपके लिए है. जानिए हीरो बजाज टीवीएस और होंडा की उन टॉप बाइक्स के बारे में जो आपके ऑफिस और कॉलेज के सफर को किफायती बना देंगी.
ADVERTISEMENT

Best bikes under 1 lakh (सांकेतिक तस्वीर)
Best bikes under 1 lakh: आज के दौर में अगर आपकी सैलरी कम है लेकिन सपने बड़े हैं तो एक सही बाइक आपकी सबसे बड़ी साथी बन सकती है. सोचिए अगर आपको रोज ऑफिस जाना हो या कॉलेज और आपकी बाइक ज्यादा पेट्रोल पीने लगे तो बजट गड़बड़ा जाता है. लेकिन अगर वही बाइक कम खर्च में लंबा साथ दे तो वह एक स्मार्ट डील बन जाती है. आज हम बात करेंगे उन शानदार बाइक्स की जो 1 लाख रुपये से कम में आती हैं और माइलेज भी जबरदस्त देती हैं. मिडिल क्लास परिवार के लिए यह एक परफेक्ट वैल्यू फॉर मनी पैकेज साबित हो सकती हैं.