Success Story: TCS की नौकरी छोड़ी, 16000 रुपये से खड़ी की अरबों की कंपनी !
टीसीएस की नौकरी छोड़कर भारत देसाई और नीरजा सेठी ने 16000 रुपये से सिंटेल शुरू की. यह कंपनी 2018 में 3.4 अरब डॉलर में बिकी और आज उनकी नेटवर्थ 15000 करोड़ रुपये से ज्यादा है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
केन्या में जन्मे भारत देसाई की परवरिश और पढ़ाई भारत में हुई
आईआईटी बॉम्बे और मिशिगन की पढ़ाई ने उनकी बुनियाद मजबूत की
कंपनी के पहले साल में कुल बिक्री सिर्फ 30000 डॉलर रही
कभी TCS में प्रोग्रामर की नौकरी करने वाले Bharat Desai ने शायद खुद भी नहीं सोचा होगा कि एक दिन उनका नाम दुनिया के बड़े भारतीय मूल के टेक उद्यमियों में गिना जाएगा. उन्होंने अपनी पत्नी Neerja Sethi के साथ मिलकर सिर्फ ₹16,000 की शुरुआती पूंजी से एक IT कंपनी शुरू की. यही कंपनी आगे चलकर 3.4 अरब डॉलर यानी करीब ₹32,000 करोड़ में बिकी. आज उनकी अनुमानित नेटवर्थ ₹15,000 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है. यह कहानी सिर्फ एक सफल बिजनेस की नहीं, बल्कि धैर्य, जोखिम और लंबे विजन की भी है.
