Gold Hallmarking Fee Hike: सोने की हॉलमार्किंग फीस में 67% बढ़ोतरी, जानिए नई दरें और HUID की पूरी जानकारी
बीआईएस ने सोने की हॉलमार्किंग फीस 45 से 75 रुपये प्रति आर्टिकल कर दी है. नई दरें 14 सितंबर 2026 से लागू हैं. सोना खरीदते समय हॉलमार्क और एचयूआईडी जरूर जांचें.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
बीआईएस ने सोने की हॉलमार्किंग फीस 45 से 75 रुपये कर दी
नई दरें 14 सितंबर 2026 से देशभर में लागू हो चुकी हैं
यह शुल्क सीधे ग्राहकों से नहीं, ज्वेलर और जांच केंद्रों से जुड़ा
त्योहारी और शादी के सीजन से ठीक पहले सोना खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। भारतीय मानक ब्यूरो यानी BIS ने सोने की ज्वैलरी की हॉलमार्किंग फीस में करीब 67 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से भारत के राजपत्र में जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, हॉलमार्किंग की नई दरें 14 सितंबर 2026 से पूरे देश में लागू हो गई हैं।
