Maruti की इस धांसू CNG SUV पर मिल रहा ₹2.10 लाख का फायदा, माइलेज भी है जबरदस्त

मई महीने के अंत में मारुति सुजुकी और किआ मोटर्स अपनी पॉपुलर गाड़ियों पर लाखों रुपये तक का बंपर डिस्काउंट दे रही हैं. मारुति अपनी सीएनजी एसयूवी पर ₹2.10 लाख और किआ अपनी गाड़ियों पर ₹2.70 लाख तक की छूट दे रही है. जून से कारों की कीमतें बढ़ने वाली हैं, इसलिए सस्ता सौदा करने का यह आखिरी मौका है.

ADVERTISEMENT

BIZ DEAL
BIZ DEAL
google news

BIZ DEAL: अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह सबसे सही समय साबित हो सकता है. देश की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां इस समय अपनी गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट दे रही हैं. ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इस समय कारों पर लाखों रुपये तक की छूट दी जा रही है. कहीं सीएनजी एसयूवी पर बड़ा फायदा मिल रहा है तो कहीं फैमिली कारों पर भारी बचत का मौका है. यह ऑफर इसलिए भी खास है क्योंकि जून महीने से कई कार कंपनियां अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं. ऐसे में सस्ते में कार खरीदने का मई का यह आखिरी हफ्ता आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है. आइए जानते हैं किस गाड़ी पर कितनी छूट मिल रही है.