Tata, Mahindra, Hyundai की EVs पर तगड़ा डिस्काउंट..इन कारों पर मिल रही है 10 लाख तक की भारी छूट
मार्च के अंत में इलेक्ट्रिक कारों पर भारी छूट मिल रही है. Tata, Mahindra, MG और Hyundai जैसी कंपनियां पुराने स्टॉक को क्लियर करने के लिए लाखों रुपये तक के ऑफर्स दे रही हैं. Hyundai Ioniq 5 पर सबसे ज्यादा ₹10 लाख तक की छूट मिल रही है.
ADVERTISEMENT

biz-deal
अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो मार्च का यह समय आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. ऑटो कंपनियां फाइनेंशियल ईयर खत्म होने से पहले अपने पुराने स्टॉक को तेजी से निकालने में जुटी हैं. इसी वजह से इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) पर भारी छूट और आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं. टाटा, महिंद्रा, हुंडई और एमजी जैसी दिग्गज कंपनियां अपनी कारों पर 10 लाख रुपये तक की छूट दे रही हैं.