फरवरी में कार बाजार में ऑफर्स की बारिश: Honda, Maruti और Hyundai के इन मॉडल्स पर ₹2 लाख से ज्यादा की बचत
फरवरी 2026 में Honda, Maruti, Hyundai और Renault की कारों पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है. Maruti Invicto पर सबसे ज्यादा ₹2.15 लाख और Honda Elevate पर ₹1.48 लाख तक की बचत हो रही है. सेडान, SUV और हैचबैक पर कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के जरिए ग्राहक लाखों रुपये बचा सकते हैं.
ADVERTISEMENT

BIZ DEAL
BIZ DEAL: अगर आप इस साल नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो फरवरी 2026 आपके लिए सही साबित हो सकता है. देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनियों Honda, Hyundai, Renault और Maruti Suzuki ने अपने चुनिंदा मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस का ऐलान किया है. इस महीने ग्राहकों के पास 2 लाख से भी ज्यादा पैसे बचाने का शानदार मौका है.