BIZ TAK Morning Mantra: US-ईरान युद्ध की आहट से सहमा बाजार! जानिए आज कमाई कराएंगे ये 5 IPOs या लगेगा झटका?

आज वैश्विक स्तर पर अमेरिका और ईरान के बीच जुबानी जंग तेज होने से विदेशी बाजारों में दबाव और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है. हालांकि, GIFT Nifty की हल्की तेजी, आज 2 बड़ी लिस्टिंग और 3 नए IPOs की हलचल के साथ सरकार की ₹62,500 करोड़ की नई मोबाइल स्कीम से भारतीय शेयर बाजार को राहत मिल सकती है.

ADVERTISEMENT

आज कैसा रहेगा बाजार
आज कैसा रहेगा बाजार
Google CTA

Share Market Pre Market Update: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए संकेत मिले-जुले नजर आ रहे हैं. एक तरफ जहां वैश्विक स्तर पर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से अनिश्चितता का माहौल है, वहीं दूसरी तरफ गिफ्ट निफ्टी (GIFT Nifty) में मजबूती और भारत सरकार द्वारा घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की बड़ी घोषणाओं से बाजार को सहारा मिल सकता है.