Bizz Deal: सालभर रिचार्ज की छुट्टी! जियो, एयरटेल या BSNL... किस प्लान में है असली फायदा?

जियो, एयरटेल और BSNL लंबी वैधता वाले अलग-अलग प्लान्स के जरिए ग्राहकों को लुभा रहे हैं, कहीं सालभर का डेटा और OTT है तो कहीं प्रीमियम पोस्टपेड फायदे या कम बजट में नंबर एक्टिव रखने का विकल्प. कौन सा प्लान आपके लिए बेहतर है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपको ज्यादा डेटा चाहिए, एंटरटेनमेंट या सिर्फ सस्ती लंबी वैधता.

ADVERTISEMENT

बिज डील
बिज डील
google news

Bizz Deal: हर महीने रिचार्ज की तारीख याद रखना, बैलेंस चेक करना और प्लान खत्म होने की टेंशन लेन... अगर आप भी इससे परेशान हैं तो टेलीकॉम कंपनियों ने आपके लिए लंबी वैधता वाले प्लान्स की पूरी लाइन-अप उतार दी है. एक बार रिचार्ज कीजिए और पूरे साल के लिए निश्चिंत हो जाइए. इस समय बाजार में तीन बड़े खिलाड़ी Reliance Jio, Airtel और BSNL अलग-अलग रणनीति के साथ ग्राहकों को लुभाने में जुटे हैं. आइए आसान भाषा में समझते हैं किस प्लान में क्या खास है.