BIZ Deal: सुपरबाइक खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, BMW और Kawasaki बाइक्स के इन मॉडल्स पर मिला रहा है भारी डिस्काउंट
अगर आप एक शानदार प्रीमियम बाइक या सुपरबाइक खरीदने का मन बना रहे हैं, तो फरवरी का महीना आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है. बीएमडब्ल्यू और कावासाकी जैसी दिग्गज कंपनियां अपने चुनिंदा मॉडल्स पर लाखों रुपये का डिस्काउंट दे रही हैं, जो खरीदारी का सबसे बेहतरीन मौका है.
ADVERTISEMENT

premium bike discount india
देश के प्रीमियम टू व्हीलर सेगमेंट में इन दिनों ग्राहकों को भारी छूट मिल रहा है. दरअसल, टू व्हीलर कंपनियां फरवरी के महीने में अपने महंगे और लग्जरी मॉडल्स पर बंपर डिस्काउंट ऑफर दे रही हैं. जहां एक तरफ बीएमडब्ल्यू अपनी इलेक्ट्रिक बाइक पर भारी कटौती कर रही है, वहीं कावासाकी ने अपनी दमदार सुपरबाइक्स के दाम काफी कम कर दिए हैं. ऐसे में ये उन लोगों के लिए बेहतरीन मौका है जो लंबे समय से एक ब्रांडेड और तेज रफ्तार बाइक खरीदने की सोच रहे हैं.