Bank Stocks में कमाई का मौका? SBI से HDFC तक 4 Bank Stocks पर BofA की नजर, Targets जानकर चौंकेंगे?

गिरते बाजार के बीच बीओएफए ने एसबीआई, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी और कोटक पर नया नजरिया दिया है. जानिए किस बैंक में ग्रोथ, मार्जिन और मुनाफे की सबसे बेहतर उम्मीद दिखी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

रिपोर्ट में कर्ज बढ़त, मार्जिन और कर्ज की गुणवत्ता पर जोर है

SBI के पास जमा के मुकाबले कर्ज बढ़ाने की अच्छी जगह दिखी

ICICI बैंक में सेक्टर से तेज बढ़त और स्थिर मार्जिन की उम्मीद

शेयर बाजार में कमजोरी के बीच Banking Stocks को लेकर एक दिलचस्प रिपोर्ट सामने आई है. Bank of America यानी BofA ने SBI, ICICI Bank, HDFC Bank और Kotak Mahindra Bank को लेकर अपना नया आकलन दिया है. चारों बैंकों के लिए कहानी हालांकि एक जैसी नहीं है. कहीं Loan Growth की क्षमता अहम है, कहीं Industry से तेज ग्रोथ की उम्मीद है, तो कहीं Profitability में सुधार बड़ा ट्रिगर बन सकता है.