Crude Oil Price: ट्रंप की धमकी और तेल सस्ता होने की भविष्यवाणी के बीच नीचे आया ब्रेंट क्रूड

अमेरिका-ईरान बातचीत के संकेत, ट्रंप के बयान और होर्मुज पर राहत की उम्मीद के बीच ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर से नीचे आया. अब बाजार अगली दिशा के संकेत देख रहा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की खबर से बाजार नरम पड़ा

ब्रेंट क्रूड फिसलकर 100 डॉलर से नीचे करीब 98 डॉलर पर आया

डब्ल्यूटीआई क्रूड भी गिरा और लगभग 89 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा

Crude Oil Price: अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल बाजार में एक बार फिर बड़ी हलचल देखने को मिल रही है. अमेरिका-ईरान तनाव के चलते लंबे समय से 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर कारोबार कर रहा ब्रेंट क्रूड अब इस स्तर के नीचे आ गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से तेल की कीमतों में जल्द बड़ी गिरावट आने की भविष्यवाणी और अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत की खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव देखने को मिला है. एक तरफ ट्रंप ने ईरान को समझौता नहीं होने की स्थिति में कड़े परिणाम भुगतने की चेतावनी दी. वहीं दूसरी तरफ उन्होंने अमेरिका और ईरानी प्रतिनिधियों के बीच हुई अहम बैठक को सकारात्मक बताया. इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जल्द तेज गिरावट आने का दावा किया. इन घटनाक्रमों का असर तेल की कीमतों पर भी दिखाई दिया और ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे पहुंच गया.