BSE का नया Total Market Index, अब बाजार को समझना होगा आसान
बीएसई ने नया टोटल मार्केट इंडेक्स लॉन्च किया है. यह 98 फीसदी बाजार और कम से कम 1000 शेयरों को कवर करेगा. जानें निवेशकों के लिए यह क्यों अहम है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
BSE ने लॉन्च किया Total Market Index
कुल बाजार पूंजीकरण के आधार पर 98 फीसदी कवरेज रखा गया
1,000 से ज्यादा शेयर होंगे शामिल
एशिया के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज BSE की सहायक कंपनी BSE Index Services ने नया BSE Total Market Index लॉन्च किया है. यह इंडेक्स भारतीय शेयर बाजार की व्यापक तस्वीर दिखाने के लिए तैयार किया गया है. इसमें BSE AllCap Index के कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन का करीब 98% हिस्सा शामिल होगा. साथ ही, इस इंडेक्स में कम से कम 1,000 शेयर शामिल रहेंगे.
