BIZ Deal: कम कीमत में ज्यादा डेटा... BSNL के इस सस्ते रिचार्ज प्लान ने बढ़ाई Jio और Airtel की टेंशन

BIZ Deal: महंगे मोबाइल रिचार्ज से परेशान लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है. BSNL का 225 रुपये वाला प्लान इन दिनों चर्चा में है, जिसमें 75GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा मिल रही है. कम कीमत वाले इस प्लान की तुलना अब सीधे Jio और Airtel के महंगे प्लान्स से की जा रही है.

ADVERTISEMENT

BSNL का सस्ता रिचार्ज प्लान
BSNL का सस्ता रिचार्ज प्लान
Google CTA

Best Recharge Plan: बढ़ती महंगाई के बीच हर कोई अपने खर्चों को कम करने की कोशिश कर रहा है. खासकर मोबाइल रिचार्ज प्लान्स की बढ़ती कीमतों ने लोगों की जेब पर एक्सट्रा बोझ डाल दिया है. आज के समय में इंटरनेट और कॉलिंग हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुके हैं इसलिए रिचार्ज करवाना भी एक जरूरी खर्च बन गया है. अगर आप भी महंगे रिचार्ज प्लान्स से परेशान हैं और कम कीमत में ज्यादा फायदे वाला प्लान ढूंढ रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है. अब सिर्फ 225 रुपये में 75GB डेटा वाला एक किफायती रिचार्ज प्लान उपलब्ध है. इसके साथ आपको कई अन्य बेनिफिट्स भी मिलेंगे. इस खबर में हम आपको इसी शानदार और बजट-फ्रेंडली रिचार्ज प्लान की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं.