BIZ Deal : ₹51 में BSNL का रिचार्ज या ₹3,599 का सालाना प्लान? Jio, Airtel और Vi के ऑफर्स में क्या है खास

बीएसएनएल के 51 रुपये ऑफर से लेकर जियो, एयरटेल और वीआई के सालाना प्लान तक, यहां जानें डेटा, कॉलिंग, 5G और दूसरे फायदों में किसके लिए क्या बेहतर है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

51 रुपये बीएसएनएल ऑफर में 28 दिन और 56GB डेटा मिलता है

नए ग्राहकों को इस ऑफर में मुफ्त सिम भी मिल सकता है

एयरटेल 979 प्लान 84 दिन, रोज 2GB डेटा और 5G देता है

BIZ Deal : अगर आप हर महीने मोबाइल रिचार्ज पर 300 से 500 रुपये तक खर्च करते हैं, तो अलग-अलग कंपनियों के प्लान पर एक नजर डालना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. टेलीकॉम कंपनियों के पोर्टफोलियो में ऐसे प्लान मौजूद हैं, जिनकी कीमत और वैलिडिटी में काफी अंतर है. इनमें BSNL का ₹51 वाला ऑफर खास तौर पर चर्चा में है, क्योंकि इसमें कम कीमत के साथ डेटा, कॉलिंग और SMS जैसे फायदे दिए जा रहे हैं. दूसरी तरफ Airtel, Jio और Vi के पास 84 दिनों से लेकर 365 दिनों तक की वैलिडिटी वाले प्लान मौजूद हैं. इनमें रोजाना डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS के साथ 5G और OTT जैसे अतिरिक्त बेनिफिट्स भी शामिल हैं. ऐसे में अगर आप कम कीमत वाला रिचार्ज या सालभर के लिए प्लान तलाश रहे हैं, तो इन विकल्पों को समझना जरूरी है.