BIZ DEAL: ₹51 में 28 दिन का रिचार्ज! BSNL के इस प्लान ने बढ़ाई Jio, Airtel और Vi की टेंशन

BSNL ने नए ग्राहकों के लिए अपने 51 रुपये वाले स्पेशल ऑफर की डेडलाइन 31 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी है, जिसमें 28 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 2GB डेटा मिल रहा है. दूसरी ओर, Jio, Airtel और Vi के पास 200 रुपये से कम में सीमित डेटा या कम वैलिडिटी वाले प्लान मौजूद हैं.

ADVERTISEMENT

BSNL अभी भी दे रहा सस्ते रिचार्ज प्लान्स
BSNL vs Jio vs Airtel
Google CTA

आज के समय में जब सभी निजी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान महंगे कर दिए हैं, तब 200 रुपये से कम में कोई अच्छा प्लान ढूंढना काफी मुश्किल हो गया है. इस बीच सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने मार्केट में तहलका मचा दिया है. कंपनी सिर्फ 51 रुपये में पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी देने का दावा कर रही है. आइए जानते हैं कि इस ऑफर का सच क्या है और Jio, Airtel और Vi के 200 रुपये से कम वाले प्लान इसके सामने कहां टिकते हैं.