BIZ DEAL: कम कीमत ज्यादा वैलिडिटी! BSNL के इन धांसू प्लान्स ने बाजार में मचाया तहलका

BIZ DEAL: महंगे होते टेलीकॉम टैरिफ के बीच BSNL ने फरवरी 2026 में किफायती प्रीपेड प्लान्स से बाजार में हलचल मचा दी है. कम कीमत में लंबी वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और भरपूर डेटा के साथ ये प्लान स्टूडेंट्स, सीनियर सिटीजंस और सेकेंडरी सिम यूजर्स के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आए हैं, बजट फ्रेंडली विकल्प साबित.

ADVERTISEMENT

Cheap Recharge Plan
Cheap Recharge Plan
google news

BSNL sasta recharge: एक बार रिचार्ज… और महीनों की टेंशन खत्म! मोबाइल यूज़र्स के लिए इससे बड़ी राहत क्या हो सकती है? जब हर कुछ महीनों में प्राइवेट कंपनियां टैरिफ बढ़ा रही हों तब सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने फरवरी 2026 में ऐसा धमाका किया है जिसने बजट यूजर्स को फिर से BSNL की तरफ देखने पर मजबूर कर दिया है. आज के Biz Deal में बात करते हैं BSNL के उन्हीं प्रीपेड प्लान्स की जो कम खर्च में लंबी वैलिडिटी और भरपूर बेनिफिट्स के साथ मार्किट में उपलब्ध हैं.