Budget 2024: 50 सालों के लिए मिलेगा इंट्रेस्ट फ्री लोन! जानिए कौन उठा पाएगा इसका फायदा

निर्मला सीतारमण ने बजट में गुरुवार को ऐलान किया कि तकनीक-प्रेमी युवाओं के लिए यह एक स्वर्ण युग होगा. सरकार इनके लिए एक लाख रुपये के कॉर्पस फंड की व्यवस्था करेगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Budget 2024: वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को वर्ष 2024-25 के लिए अं‍तरिम केन्‍द्रीय बजट संसद में पेश किया. इस बजट में उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों को रेखांकित करते हुए कहा कि ‘गरीबों’, ‘महिलाओं’, ‘युवाओं’, और ‘अन्‍नदाताओं’ का उत्‍थान करना सरकार की सर्वोच्‍च प्राथमिकता है. निर्मला सीतारमण ने अगले वर्ष के लिए पूंजीगत व्‍यय (कैपिटल एक्सपेंडिचर) को 11.1 प्रतिशत बढ़ाकर 11,11,111 करोड़ रुपये करने का ऐलान किया है. यानी सरकार सड़क, रेल, एयरपोर्ट और मेट्रो जैसे काम पर खर्च करेगी. इस बीच टेक्नोसेवी युवाओं के लिए एक ऐसा ऐलान किया गया है, जिसकी काफी चर्चा है.