Budget 2024: घर खरीदने का सपना देख रहे मिडल क्लास के लिए निर्मला सीतारमण ने क्या दिया?

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने भाषण में कहा, ‘हमारी सरकार किराए के मकानों, झुग्गियों, चॉलों और अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले मध्यम वर्ग के लोगों को अपना घर खरीदने या बनाने में मदद करने के लिए एक योजना शुरू करेगी.’

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Budget 2024: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी 1 फरवरी को मोदी सरकार 2.0 का अंतरिम बजट पेश किया. अपने अंतरिम बजट भाषण के दौरान वित्तमंत्री ने मध्यम वर्ग के लिए एक आवास योजना की घोषणा की. इस योजना को लाने के पीछे की सोच मध्यम वर्ग को अपना घर बनाने या खरीदने में सक्षम बनाना है. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने भाषण में कहा, ‘हमारी सरकार किराए के मकानों, झुग्गियों, चॉलों और अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले मध्यम वर्ग के लोगों को अपना घर खरीदने या बनाने में मदद करने के लिए एक योजना शुरू करेगी.’