बजट 2026: चुनावी राज्यों के लिए बड़े ऐलान; केरल, बंगाल और तमिलनाडु को क्या मिला?
Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में कई घोषणाएं की हैं, बजट में आगामी चुनावी राज्यों की झलक भी दिखाई दे रही है. असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए मोदी सरकार ने इन राज्यों के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया है.
ADVERTISEMENT

Budget 2026: केंद्र सरकार ने बजट 2026 में पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु जैसे चुनावी राज्यों के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया है. इनमें बंगाल को नया रेल कॉरिडोर, केरल को टेक्सटाइल पार्क और तमिलनाडु को हाई-स्पीड ट्रेन की कनेक्टिविटी दी गई है. इसके साथ ही नारियल और काजू की खेती को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाओं का ऐलान किया गया है.